{"_id":"38bef16639a2a36d92560f44e55d8a40","slug":"loot-in-sambhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनप्वाइंट पर लेकर पशु लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गनप्वाइंट पर लेकर पशु लूट ले गए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव में मंगलवार की रात सात सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट की। गृहस्वामी को गनप्वाइंट पर लेकर पशु लूट ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। गुमसानी गांव निवासी लीला सिंह के घर के बराबर में ही उसका घेर है। जिसमें उसके पशु बंधते हैं।
मंगलवार को रात्रि डेढ़ बजे के करीब सात शस्त्रधारी बदमाश मैक्स से आए और घेर में सो रहे पशु स्वामी को गनप्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक पशु लूट लिया। शोर शराबा होने पर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने बदमाशों पर पथराव कर दिया।
बदमाश वहां से पशु टाटा मैक्स में डालकर भाग गए। घटना के संबंध थाना प्रभारी योगेद्र कृष्ण यादव ने बताया कि लूट की वारदात नहीं है। यह चोरी की घटना है। घटना की सूचना रात्रि में ही मिल गई थी। पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया है। घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।