{"_id":"58cae3564f1c1b992132a51e","slug":"loot-crime-asmoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमोली में दिनदहाड़े एमआर से 60 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमोली में दिनदहाड़े एमआर से 60 हजार रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली क्षेत्र के गांव घासपुर में बदमाशों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए एमआर से तमंचे के बल पर 60 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश एमआर का काफी दूर से पीछा कर रहे थे। मौका देख बदमाशों ने एमआर की बाइक को गिराया और रुपये लूट लिए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
गांव शाहपुर डसर निवासी सोरन सिंह पुत्र पृर्थी सिंह एमआर है। सोरन सिंह दुकानों पर दवाई पहुंचाने का भी काम करता है। गुरुवार को सोरन सिंह संभल में दवाई पहुंचाकर घर लौट रहा था।
जैसे ही वह असमोली लोधीपुर मार्ग स्थित गांव घासपुर की पुलिया के पास पहुंचा, तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने सोरन सिंह की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। सोरन सिंह बाइक के साथ सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने तत्काल सोरन सिंह को तमंचे के बल ले लिया और मारपीट करते हुए जेब में रखे 60 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश गांव मढ़न की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद मढ़न चौकी इंचार्ज घटना को संदिग्ध मान रही है।