फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in sambhal chandausi

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए उतरी पुलिस तो होने लगा पालन, अनावश्यक घूमने पर हो रही सख्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal chandausi
संभल/चंदौसी। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में लगातार सख्ती की जा रही है। जिससे पूरी तरह पालन हो सके। संभल में बाजार खुलने के बाद भी लॉकडाउन का पालन हुआ। कुछ समय के लिए बाजार में भीड़ उमड़ गई लेकिन हालात कुछ ही देर में सामान्य हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने जगह जगह चेकिंग की और लोगों से पूछताछ की गई। जो लोग अनावश्यक घूमते मिले उन पर सख्ती की गई है। मास्क लगाकर तो लोग घूम रहे हैं लेकिन कई जगह सामाजिक दूरी तोड़ दे रहे है।
विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस और प्रशासन ने सख्ती की है। रविवार को लॉकडाउन का पूरी तरह पालन होता नजर आया। मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। गली मोहल्ले में भी कुछ ही लोग घूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी देखकर यह लोग भी घरों के लिए चल दिए। वहीं दूसरी ओर चंदौसी में भी पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही है। जिससे संक्रमण की रोकथाम की जा सके। पुलिस की सख्ती के चलते चंदौसी नगर में पूरे दिन सन्नाटा खींचा दिखाई दिया। कोतवाल डीके शर्मा फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। अनावश्यक घूमने वाले लोगों पर सख्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed