फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Linter plaster fell down, woman and two innocent injured

भरभरा कर गिरा लिंटर का प्लास्टर, महिला व दो मासूम हुए घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Linter plaster fell down, woman and two innocent injured
शहर के बूढ़ी माता मोहल्ला में बुधवार की रात कमरे में सो रही महिला और उसके दो मासूम बच्चों पर लिंटर के प्लास्टर का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गिरे मलबे की चपेट में आने से महिला और उसके दो मासूम बच्चे घायल हो गए। घायल महिला के शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घायल महिला और उसके दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बाद में सूचना मिलने पर पति व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बूढ़ी माता मोहल्ला निवासी विशाल कश्यप शादी विवाह कार्यक्रम में काम करने के साथ फास्ट फूड का ठेला लगाने का काम करते है। बुधवार की रात युवक एक वैवाहिक कार्यक्रम में काम करने के लिए गया था। इस दौरान उसकी पत्नी कविता (30) , पुत्र अयान (चार) वर्ष और पुत्री कोमल छह माह के साथ बेड पर सोयी थी। करीब रात दस बजे उसके कमरे का लिंटर भरभरा कर गिर गया। अचानक हुए हादसे में महिला व दोनों मासूम घायल हो गए, लेकिन महिला ने हिम्मत से काम लिया। उसने खुद के साथ बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद दरवाजा खोलकर शोर मचाई। महिला की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोग घायल महिला और उसके बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बाद में सूचना मिलने पर महिला के पति, सास माया व अन्य परिचित भी मौके पर पहुंच गए। महिला की सास अपने छोटे पुत्र राजू के साथ करेली रोड पर रहती है। आनन-फानन में घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे में महिला कविता, चार वर्षीय पुत्र अयान के ज्यादा चोटें आई हैं। विशाल ने बताया कि उनका मकान पचास वर्ष पुराना है। जो जर्जर अवस्था है। दो दिन पहले लिंटर का कुछ मलबा गिरा था। बुधवार की रात लिंटर का प्लास्टर और आधी ईंटें बीच से टूटकर नीचे आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed