फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lineman burnt by electric current dies during treatment

Sambhal News: करंट से झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत

Fri, 10 May 2024 05:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 10 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Lineman burnt by electric current dies during treatment
धनारी (संभल)। बिजली के तार जोड़ते समय रविवार को करंट से झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना गुन्नौर के गांव कनऊा निवासी (33) सुनील पुत्र राजेंद्र सिंह बिजली की लाइन बिछाने का काम करता है। रविवार को वह धनारी के गांव कूबड़ी भूड़ में बिजली के तार जोड़ रहा था। तभी अचानक तार में करंट दौड़ गया। जिससे लाइनमैन करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे करीब हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग उसे मुरादाबाद निजी हॉस्पिटल के लिए ले जा रहे थे। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed