फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lighting campaign in the dark, operation room closed, patient upset

अंधेरे में रोशनी देने वाला अभियान, बंद पड़ा ऑपरेशन कक्ष, मरीज परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lighting campaign in the dark, operation room closed, patient upset
संभल। नेत्रदान पखवाड़ा संभल जिले में अब तक बेअसर रहा है। इस पखवाड़े के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों के ऑपरेशन किए जाने थे और अन्य कई तरह की सुविधाएं मुहैया करानी थी। जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। जिला अस्पताल में बना नेत्र ऑपरेशन कक्ष इस समय बदहाल है। यहां ताला लगा है। इससे जाहिर है कि नेत्रदान पखवाड़ा कितना कामयाब हो रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सक का दावा है कि पखवाड़े के दौरान तीन ऑपरेशन किए गए हैं। जब नेत्र ऑपरेशन कक्ष ही बदहाल है तो ऑपरेशन कहां किए गए। दरअसल नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलना है। इस अवधि में मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन होना है। नेत्र चिकित्सकीय परीक्षण किया जाना है।
विज्ञापन

निशुल्क चश्मों का वितरण होना है। अगर कोई नेत्रदान करना चाहता है तो उसकी प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। शासन की ओर से तो पखवाड़ा जनहित में चलाया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। जिला अस्पताल का नेत्र ऑपरेशन कक्ष ही बदहाल है तो पखवाड़ा कैसे कामयाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार की कमी, कैसे मिले लोगों को राहत
संभल। नेत्रदान पखवाड़ा जरूरतमंदों के लिए शासन की अच्छी पहल है। इस पखवाड़ा के दौरान लोग अपनी नेत्र संबंधित समस्याओं का निदान करा सकते हैं। जिसको चश्मे की आवश्यकता है वह चश्मा भी निशुल्क बनवा सकता है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी किए जाते हैं, लेकिन प्रचार प्रसार नहीं किया गया और जिम्मेदारों ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed