फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard pounces on the farmer who went to guard the crop, panic among the villagers

Sambhal News: फसल की रखवाली करने गए किसान पर झपटा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on the farmer who went to guard the crop, panic among the villagers
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव पैगारफातपुर में बृहस्पतिवार की रात साइकिल से खेतों की रखवाली करने गए किसान पर तेंदुआ झपट पड़ा। चीख निकलने पर आसपास के खेतों पर रखवाली कर रहे किसानों ने टॉर्च जलाकर शोर मचा दिया। तेंदुआ वहां से खेतों ओर भाग गया। वन रेंजर ने मौके पर पहुंचकर पदचिह्न देखकर लकड़बग्गा होने का दावा किया है। साथ ही ग्रामीणों से एहतियात बरतने और बच्चों को अकेले जंगल न भेजने की सलाह दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पैगारफातपुर निवासी किसान चरन सिंह बृहस्पतिवार की रात साइकिल से खेतों की रखवाली करने जा रहे थे। गन्ने के किनारे अचानक जंगली जानवर उनके ऊपर झपट पड़ा। साइकिल आगे बढ़ने पर वह बच गए, पीछे से गिरने की आवाज आई। रास्ते में तेंदुआ देखते ही उनकी चीख निकल गई और साइकिल गिर गई। आसपास खेतों की रखवाली कर रहे किसान तेंदुए का शोर सुनकर टॉर्च जलाकर चरन सिंह की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

इसके गाइ तेंदुआ खेतों की ओर फरार हो गया। रात में ही वन विभाग को सूचना दी। शुक्रवार की सुबह चार बजे गांव निवासी दिलशाद शौच के लिए जंगल जा रहा था। उसे राधेश्याम की मेंथा की टंकी के पास तेंदुआ दिखाई दिए। गांव में आकर सूचना दी।ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उससे पहले ही तेंदुआ वहां से चला गया। सूचना पर शुक्रवार को दिन में रेंजर नजाकत हुसैन गांव पहुंचे। उन्होंने पदचिह्न देखे और बताया कि जानवर लकड़बग्घा है। ग्रामीण खेतों पर देखभाल कर जाए। बच्चों को अकेले न भेजे, सावधानी करतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर नजाकत हुसैन ने बताया कि गांव में पहले भी जंगली जानवर होने की सूचना मिली थी। शुक्रवार को मौके पर जाकर देखा। मौके पर लकड़बग्घे के पद चिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed