फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard noise in Shakarpur source, forest department said - hyena's footprints

शकरपुर सोत में तेंदुए का शोर, वन विभाग बोला-लकड़बग्घे के पगचिह्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard noise in Shakarpur source, forest department said - hyena's footprints
असमोली थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर सोत के खेतों में रविवार की दोपहर में तेंदुआ होने का शोर मचा तो दहशत फैल गई। गोवंशीय पशु का शिकार करने का भी ग्रामीणों ने दावा किया है। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी पहुंच गए। लेकिन तब तक ग्रामीणों ने गोवंशीय पशु के बचे अवशेष को दबा दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुआ होने का कोई सबूत नहीं मिला है। पगचिह्न के फोटो लिए गए हैं। उससे लग रहा है कि लकड़बग्घा हो सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार की दोपहर में असमोली थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर सोत के खेतों में किसान दर्शन सिंह के गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु का शिकार कर तेंदुए द्वारा खींचते हुए ले जाने का शोर मचा। आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने गोवंशीय पशु के अवशेष को दबा दिया। वन क्षेत्राधिकारी विनोद रायजादा मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेत में मिले पगचिह्न के फोटो लिए। उन्होंने बताया कि यह तेंदुए के पगचिह्न के नहीं है, लकड़बग्घा हो सकता है। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों में अभी भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed