फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leave aside Aadhar card, people are sweating even to get a token

Sambhal News: आधार कार्ड तो दूर टोकन पाने में ही छूटे पसीने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Leave aside Aadhar card, people are sweating even to get a token
बहजोई में दरोगा से टोकन लेने की को​शिश करते लोग। संवाद
बहजोई। डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने व संशोधित कराने के लिए आए लोगों को धक्का-मुक्की से गुजरना पड़ा। यह हाल तब था, जब आधार कार्ड नहीं बल्कि उसके लिए पहले टोकन पाना था। भीड़ इतनी, कि परिसर व गैलरी से लेकर डाकघर के कक्ष तक लोग आधार कार्ड के लिए एक-दूसरे पर गिरे जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत झेलनी पड़ी। वहीं, गर्मी के चलते भी लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित डाकघर पर सोमवार को आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए टोकन वितरण का सोमवार को सुबह डाकघर खुलने से पहले ही लोग अपने बच्चों आदि को साथ लेकर आधार कार्ड का टोकन लेने के लिए पहुंच गए। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ गई। इस बीच डाकघर खोलने के लिए आए कर्मी को भी काफी मुश्किल रही। इसके बाद लोगों की भीड़ परिसर के बाहर सड़क तक पहुंच गई। लोग टोकन लेने के लिए धक्का-मुक्की से गुजर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे तक डाकघर परिसर में यही आलम रहा। इस बीच टोकन लेने आए कुछ लोगों से बातचीत की गई, तो उन्होंने अपनी परेशानी कुछ इस तरह से बयां की।
विज्ञापन

----
गांव लठीरा से आए हैं। नाती माधव का आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे हैं। डाकघर खुले भी घंटा भर से अधिक हो गया। भीड़ के चलते टोकन हाथ ही नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलफान, ग्रामीण, गांव लठीरा
----
बच्चों के आधार कार्ड के लिए काफी देर से खड़े हैं। भीड़ अधिक होने के कारण डाकघर के कक्ष तक नहीं पहुंच पा रही। पता नहीं कब टोकन मिलने का नंबर आएगा।
देवी, गृहणी, मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी
----
इतनी भीड़ है कि धक्का-मुक्की हो रही है। काफी समय गुजर गया, टोकन हाथ नहीं आ रहा है। डाकघर के कक्ष तक पहुंचने की कुछ व्यवस्था बने। तब कहीं, टोकन हाथ आ सकेगा।
वीरेश, ग्रामीण, गांव सादातबाड़ी
----



दरोगा के भी छूट पसीने, बमुश्किल भीड़ से निकले

आधारकार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए डाकघर परिसर में आए लोगों की भीड़ इस कदर बढ़ गई, कि दोपहर करीब पौने बारह बजे लोग डाकघर के कक्ष तक जाने के लिए आपाधापी पर उतारू थे। इस बीच मौके पर पहुंचे दरोगा कपिल कुमार ने व्यवस्था बनाने के लिए डाकघर से टोकन लेकर लोगों को देने शुरू किए, तो लोगों की भीड़ दरोगा के आसपास इकट्ठा हो गई। इसके बाद लोग दरोगा से टोकन छीनने तक की कोशिश करने लगे। कुछ देर तो यह रहा कि दरोगा आगे-आगे और टोकन लेने के लिए लोगों की भीड़ पीछे-पीछे। यह सिलसिला निकट ही स्थित सरकारी अस्पताल तक रहा। वहीं, भीड़ को देखकर दरोगा ने मौके से निकलने के लिए बाइक स्टार्ट की, तो लोग टोकन लेने के लिए दरोगा की बाइक तक खींचने लगे। बमुश्किल दरोगा बाइक समेत लोगों की भीड़ में से निकलकर रेलवे स्टेशन की ओर चले गए।
----
कई घंटे तक रजिस्ट्री समेत दूसरी डाक सेवाएं रहीं प्रभावित

कार्यवाहक पोस्ट मास्टर दीपक ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने आए लोगों की भीड़ व आपाधापी के चलते डाकघर में कई घंटे तक रजिस्ट्री समेत अन्य डाक सेवाएं प्रभावित रहीं। दोपहर बाद टोकन वितरण होने पर करीब तीन बजे यह सेवाएं सुचारू हो सकीं।


----

डाकघर की ओर से लोगों को दिए गए करीब ढाई हजार टोकन
कार्यवाहक पोस्ट मास्टर दीपक का कहना था कि पहले 13 सितंबर के टोकन लोगों को दे दिए गए थे। अब करीब ढाई हजार लोगों को माह फरवरी 2026 तक के टोकन उपलब्ध करा दिए गए हैं। दी गई तिथियों पर प्रत्येक दिन लोगों को करीब 20 टोकन के हिसाब से आधार कार्ड बनवाकर व संशोधन कराकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed