फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leakage in the pipeline, drinking water crisis deepens in many localities

Sambhal News: पाइप लाइन में लीकेज, कई मोहल्लों में गहराया पीने के पानी का संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Leakage in the pipeline, drinking water crisis deepens in many localities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदौसी। मोहल्ला बहेड़ी वाले ताल के पास बीते करीब तीन दिन पहले पेयजल लाइन लीक होने से कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा रहा है। पेजयल आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग हैंडपंपों से पानी लाकर काम चला रहे हैं। लोगों का आरोप है लापरवाही के चलते पालिका से तीन दिन पहले हुई लीकेज को ठीक तक नहीं करवाया गया।
नगर में करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी लोगों को शुद्ध और पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज की समस्या हो रही है तो पेयजल लाइनों के लीकेज ठीक करने के चक्कर में जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं, जिससे सड़कें खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले मोहल्ला बहेड़ी वाले ताल के पास पेयजल लाइन में बड़ा लीकेज हो गया, जिसके चलते मोहल्ला शेखियान, बड़ा महादेव, आवास विकास, खुर्जा गेट, वैशाली नगर के कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया। लोगों का कहना है कि पेयजल लाइन में लीकेज के चलते बीते दिन से सुबह और शाम के समय सिर्फ आधा-आधा घंटा पानी की सप्लाई ही मिल पा रही है। उसमें भी लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को सरकारी नलों या पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी लाकर काम चला रहे हैं। आलम ये है कि महिलाओं को घरेलू व रोजमर्रा के कार्यों के लिए पानी को तरसना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि तीन दिन पहले खराब हुई पेयजल लाइन के लीकेज को समय रहते पालिका की तरफ से ठीक तक नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed