फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lawyers got angry over arrest of their colleague

Sambhal News: संभल की जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर की गिरफ्तारी पर फूटा वकीलों का गुस्सा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lawyers got angry over arrest of their colleague
जामा म​स्जिद के सदर की गिरफ्तारी के विरोध में निकले वकील। - फोटो : जामा म​स्जिद के सदर की गिरफ्तारी के विरोध में निकले वकील।
संभल। जामा मस्जिद कमेटी सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी को लेकर शहर के अधिवक्ताओं में रोष है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पुलिस के खिलाफ मार्च निकाला है। साथ ही पुलिस पर गलत तरीके से कार्रवाई किए जाने का आरोप भी लगाया है। मुंसिफी से पुरानी तहसील तक अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जामा मस्जिद कमेटी सदर की रिहाई के लिए मांग उठाई। इस दौरान एहतियाती तौर पर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की ओर से सभी अधिवक्ताओं से हड़ताल करने की अपील की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. इस्लाम एडवोकेट ने कहा कि पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तारी की है। इसके विरोध में सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे और हड़ताल कर रोष जताया है। अध्यक्ष ने अन्य एसोसिएशनों से भी इस विरोध में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

मालूम हो जामा मस्जिद कमेटी सदर को 24 नवंबर के बवाल में साजिश रचने समेत कई आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। इसको लेकर ही अधिवक्ताओं ने रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुमय्या सय्यदा, असर हुसैन, याहिया खान, सादिक, जसवीर सिंह यादव, फहीम अख्तर, उपेंद्र कुमार शर्मा, सोनू गुप्ता, संकेश शर्मा, फैसल अजीज समेत काफी अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed