{"_id":"6a0b77bd1e7ecf49990a1ad2","slug":"lawyers-are-angry-over-lathi-charge-on-their-colleagues-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-135543-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: साथियों पर लाठी चार्ज से वकीलों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: साथियों पर लाठी चार्ज से वकीलों में आक्रोश
Tue, 19 May 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 19 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
संभल। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में सोमवार को संभल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नई तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अमानवीय तरीके से वकीलों पर लाठी चार्ज किया। लाठी चार्ज में कई अधिवक्ता घायल हुए और अस्पतालों में भर्ती हैं। मांग उठाई कि थाना ठाकुरगंज प्रभारी, संबंधित अज्ञात दरोगा और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर अपराधिक मामला दर्ज किया जाए। साथ ही घायल अधिवक्ताओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। बार एसोसिएशन ने यह भी मांग उठाई कि जिन अधिवक्ताओं के चैंबर पुलिस कार्रवाई में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रशासन की ओर से नए चैंबर उपलब्ध कराए जाएं। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वसी हसन, रवि चौधरी, भूपेश सिंह, मनीष आर्य, रमेश सिंह, अमित उठवाल, रामकिशन, प्रमेंद्र सिंह, नवनीत यादव, धर्मवीर सिंह, सुभाष त्यागी आदि रहे।