{"_id":"62e047e63023205e2149cae4","slug":"lakhs-stolen-in-babrala-s-automobiles-showroom-chandausi-news-mbd435888751","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमोबाइल्स शोरूम में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोमोबाइल्स शोरूम में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के बबराला नगर में ऑटोमोबाइल्स के शोरूम में अज्ञात चोरों ने तील लाख चालीस हजार रुपये की नगदी समेत मोटर पार्ट्स का सामान चोरी कर लिया। चोर छत से जीने के टॉवर का कांच तोड़कर शोरूम में दाखिल हुए और घटना को अंजाम दिया। वह अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर में उखाड़ ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी।
बबराला नगर के इंद्रा चौक निवासी राजेश कुमार की गुन्नौर मार्ग पर मंडी समिति के सामने अमित ऑटोमोबाइल्स नाम से शोरूम हैं। शोरूम संचालक राजेश कुमार ने बताया कि वह सोमवार की शाम सात बजे रोजाना की तरह शोरूम बंद कर घर लौट आए। अगली सुबह मंगलवार को राजेश नौ बजे करीब अपने छोटे भाई शिवम के साथ शोरूम खोलने पहुंचे। उन्होंने शोरूम का शटर खोला तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। शोरूम में सारा सामान फैला हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थीं और काउंटर का कैश लॉकर भी टूटा पड़ा था। शोरूम संचालक के अनुसार चोर पीछे दीवार के सहारे छत पर चढ़े और जीने पर लगे टॉवर के कांच को तोड़कर शोरूम में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी पकड़े जाने के डर से उखाड़ ले गए।
उनके अनुसार चोर काउंटर के कैश लॉकर का ताला तोड़कर तीन लाख चालीस हजार की नगदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा भी अन्य मोटर पार्ट्स की चोरी हुई है। इसका आंकलन अभी नहीं किया गया है। शोरूम संचालक ने आसपास के लोगों को चोरी की घटना के बारे में बताया। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शोरूम का मुआयना कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।