फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lady's body found hanging from a trap

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Thu, 05 Apr 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 05 Apr 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
lady's body found hanging from a trap
महिला की मौत के मामले में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बोंडा फिरोजपुर में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति जब घर पहुंचा तो महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। पति का कहना है कि पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के आगे की कार्रवाईकी जाएगी। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 11 बजे बोडा फिरोजपुर गांव निवासी सत्यवीर की पत्नी मिथिलेश  की संदिग्ध परिस्थितयों मंे मौत हो गई। पति सतवीर उस समय घर पर नहीं था। जब वह घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। बाद में जब घेर पर जाकर कमरे में देखा तो चीख निकल गई। पत्नी फंदे पर लटक रही थी। शोर शराबा हुआ तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। 
विज्ञापन


थाना कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। सतवीर सिंह ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति को उसने दो माह पहले एक लाख रुपये उधार दिए थे। लेकिन उसने रुपये वापस नहीं किए। इस बात का सदमा पत्नी को लग गया था। एक अप्रैल-2018 को उधार के  रुपये ना देने पर तहरीर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और पचास हजार रुपये पर फैसला करा दिया लेकिन  आरोपी ने वो रकम देने से भी इंकार कर दिया। पत्नी ने तगादा किया तो अभद्रता की गई। जिससे गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed