{"_id":"64c814fea1a0b2ae3a095bc4","slug":"kundarki-dingarpur-pakbada-road-will-be-built-with-60-crores-sambhal-news-c-15-1-mbd1014-211100-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 60 करोड़ से बनेगा कुंदरकी-डींगरपुर-पाकबड़ा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 60 करोड़ से बनेगा कुंदरकी-डींगरपुर-पाकबड़ा मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शासन की व्यय एवं वित्त समिति ने कुंदरकी डींगरपुर-रतनपुर कलां पाकबड़ा मार्ग को धन स्वीकृति के लिए मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से व्यवसायिक क्षेत्रों को जोड़ने वाला इस मार्ग को 60 करोड़ की लागत से रोड बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कुंदरकी-डींगरपुर रतनपुर कला पाकबड़ा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव लोनिवि को 16 सितंबर 22 को पत्र भेजा था। बताया गया कि 16 किमी लंबे इस मार्ग के दोनों तरफ एसईजेड परिसर है। यहां कई फैक्टरियां लगी हैं। यहां से सामानों का निर्यात विदेशों में होता है। विदेशी प्रतिनिधिमंडल एसईजेड परिसर में आते रहते हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली आदि प्रदेशों के अनाज गोदामों में रखे जाते हैं। एफसीआई गोदाम और एसईजेड परिसर में भारी वाहनों और कंटेनरों का आवागमन रहता है। यह मार्ग दो राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 509 और एनएच 09 को जोड़ने के कारण व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है। यह मार्ग कुंदरकी, हरियाणा, डींगरपुर के आबादी भाग में जलभराव होने के कारण लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ था। इस मार्ग के नहीं बनने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य सचिव की बैठक में मार्ग का मुद्दा उठा था
निर्यातकों ने मुख्य सचिव से इस मार्ग को बनाने की मांग निर्यात बंधुओं की बैठक में उठाया था। उद्यमी संघ और अपर मुख्य सचिव के अनुरोध पर इस रोड का मामला शासन में पहुंचा था। इस मामले में लखनऊ स्थित व्यय एवं वित्त समिति की बैठक के दौरान रोड को बनाने के लिए मंजूरी दी गई। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद की प्राथमिकता में भी यह रोड था। प्रांतीय खंड एक के अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने भी पुष्टि किया कि 60 करोड़ की लागत से सड़क बनाने के लिए वित्त समिति से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
धनाभाव के चलते दो साल से लटकी थी फाइल
कुंदरकी डींगरपुर -रतनपुर कला पाकबड़ा मार्ग को बनाने के लिए जनवरी 2021 में भी प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन धनाभाव के चलते रोड की फाइल शासन में पड़ी रही। मंडलायुक्त के अनुरोध पर इस सड़क को बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। इस रोड के बनने से निर्यातकों को काफी लाभ पहुंचेगा।