{"_id":"5e861da08ebc3e760703320b","slug":"kisan-samman-nidhi-in-sambhal-sambhal-news-mbd34501757","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.6 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.6 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की राशि
विज्ञापन
संभल। जिले के 1,68,000 किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि अब किसी भी समय आ सकती है। लॉक डाउन से आहत किसानों के लिए सरकार सम्मान निधि की धनराशि एक राहत भरी खबर लेकर आई है। जिले के कृषि विभाग ने राज्य सरकार के माध्यम से भारत सरकार को जो सूची 31 मार्च को सत्यापन के उपरांत भेजी है। उसके आधार पर संभल जिले के 1,68,000 किसानों को सम्मान निधि दी जानी है। यह धनराशि किसी भी वक्त किसानों के खाते में आ सकती है। खाते में धनराशि आने पर खाता संख्या के साथ संबद्ध मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा।
सम्मान निधि खाते में भेजने के लिए जनपद स्तर से औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। अब धनराशि किसानों के खाते में सरकार के स्तर से क्रेडिट होनी है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि शासन की ओर से किसी भी वक्त धनराशि आनलाइन क्रेडिट कराई जा सकती है।
वैसे 2 अप्रैल को धनराशि भेजे जाने की जानकारी शासन की ओर से दी गई थी। कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह वही किसान हैं जो पहले भी सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इनका बैंक डाटा विभाग के पास है। चयनित किए गए प्रत्येक किसान के खाते में 2000 रुपये आएंगे। पात्र किसानों के बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड नंबर और जरूरी जांच पड़ताल पहले ही भारत सरकार के साफ्टवेयर के माध्यम से हो चुकी है।