फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kisan jagran yatra

टिकैत के सपनों को पूरा करेंगे

Fri, 07 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 07 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक रहे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर गुरुवार को भाकियू (अअ) के अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह की अगुवाई में कृषि उत्पादन मंडी समिति चंदौसी में पंचायत की गई। इसमें किसानों ने चौधरी टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि किसानों ने संकल्प लिया है कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने जो मशाल जलाई है, उसे बुझने नहीं दिया जाएगा। सरकारों की दोहरी नीति के कारण अब देशव्यापी आंदोलन शुरू हो चुका है। सर्वाधिक फसलोत्पादन करने के बाद भी देश में किसान आत्महत्या करने को विवश है। सरकार चीनी मिलों को ब्याज माफ कर सकती है, 10 बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती है लेकिन देश के किसानों का कर्ज नहीं माफ कर रही है। खाद्यान्न हमारा लेकिन भाव सरकार तय करती है, वह भी पूंजीपतियों के दबाव में। ऐसे ही मुद्दों को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए किसान रथ यात्रा शुरू की गई है। 
विज्ञापन



बाद में चौधरी हरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किसान जनजागरण रथयात्रा को रवाना किया। इस मौके पर ऋषिपाल सिंह यादव, आशिक रजा, दलवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, ऋषभ चौधरी, कल्याण दास, श्योेराज सिंह यादव, ओमप्रकाश राना, केपी यादव, रामचरन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल। चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली ने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। लोकेश शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह,  शुगर मिल गजरौला के पूर्व चैयरमेन चौधरी अजयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, अजयपाल सिंह, दिलशाद हुुसैन, हाजी महबूब, अमर सिंह देवलरहे। उधर, संभल/ सिंहपुरसानी।


किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती गुरुवार को जिले में कई स्थानों पर मनाई गई। सिंहपुरसानी में टिकैत के नेतृत्व वाली भाकियू ने एक बड़ा आयोजन किया। इसमें मंडलाध्यक्ष आनंद सिंह, विधायक पिंकी यादव, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता रविप्रकाश दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह, प्रेमराज त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष अजय वीर सिंह, आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता धूम सिंह ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed