फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Keep serving your mother, if you hurt her heart you will not get happiness till the end.

Sambhal News: मां की सेवा करते रहें, दिल दुखाया तो आखिरत तक नहीं मिलेगा सुख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Keep serving your mother, if you hurt her heart you will not get happiness till the end.
सिरसी में मजलिस को संबो​धित करते मौलाना आफाक आलम। संवाद - फोटो : katra news
सिरसी। सिरसी में नबी-ए-करीम हजरत रसूले खुदा की बेटी हजरत फात्मा जहरा की शहादत पर इमाम बारगाहों और अजाखानों में मजलिसों का सिलसिला जारी है। इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की सादात में हुई मजलिस में मर्सिया मेहताब हुसैन व उनके साथियों ने पढ़ा। मजलिस को मौलाना आफाक आलम ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने मां-बाप की इज्जत करो। हर समय उनका विशेष ध्यान रखो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मां की एक रात की हुई बच्चों की देखभाल का कर्ज अगर औलाद पूरी जिंदगी भी माता पिता की सेवा करें तब भी वह नहीं उतार सकती। इसलिए हर वक्त अपने बूढ़े माता-पिता का विशेष ध्यान रखो। बिल्कुल उस तरह जैसे बचपन में उन्होंने आप का रखा था। मां-बाप की दुआएं सबसे ज्यादा लगती हैं। वह मां-बाप ही है, जो अपनी औलाद की तरक्की पर सबसे ज्यादा खुश होते हैं। कहा कि अगर किसी ने उनका दिल दुखाया तो वह इस दुनिया में और आखिरत में सुख नही पाएगा। बल्कि अल्लाह उसको जहन्नुम में डाल देगा। इसलिए मां बाप का दिल नहीं दुखाना चाहिए। उनकी सेवा करते रहें।
विज्ञापन

मजलिस के अंत में नबी ए करीम की बेटी फात्मा जहरा के ऊपर हुए जुल्मों को बयान करते हुए हजरत इमाम हुसैन के मसाइब पढ़े, जिसे सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed