फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kanwar Yatra: Health camps will be set up near main temples and routes

कांवड़ यात्रा : मुख्य मंदिरों व मार्गों के पास लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Health camps will be set up near main temples and routes
बहजोई। कांवड़ मेला के चलते कांवड़ियों व शिवभक्तों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए विभाग ने एक हॉट स्पॉट बनाते हुए जिले भर के प्रमुख 11 मंदिरों पर स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था करते हुए चिकित्सा टीम की तैनाती की है। वहीं, कांवड़ मार्गों पर स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गई है।सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि कांवड़ मेले के लिए पूरे माह रविवार व सोमवार को राजघाट बबराला पर बनाए गए हॉट-स्पॉट समेत जिले के 11 मंदिरों पर स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। साथ ही इन स्वास्थ्य शिविरों पर प्रत्येक शिविर में दो चिकित्सक के हिसाब से 22 चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी। इन चिकित्सकों की तैनाती दो शिफ्टों में 12-12 घंटे की होगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि वहीं, किसी भी आपातकाल के लिए इन प्रमुख मंदिरों के आसपास एक-एक एंबुलेंस को भी लगाया गया है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई-चंदौसी के बीच मझावली समेत असमोली में मनौटा पुल के पास भी स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों समेत सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाइयों आदि की पूरी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में संबंधित एमओआईसी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन प्रमुख मंदिरों के आसपास लगाए जाएंगे शिविर
सीएमओ ने बताया कि संभल के बरेली सराय स्थित सूरजकुंड तीर्थ मंदिर, सरायतरीन के पक्का बाग स्थित पातालेश्वर मंदिर, फत्तेहपुर भाऊ में प्रकटेश्वर मंदिर व गांव सिंहपुर सानी स्थित शिव मंदिर, चंदौसी के बेरनी स्थित शिव मंदिर, बहजोई में गांव सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर, रजपुरा में हरिबाबा बांध मंदिर व गांव मकसूदनपुर के भोले बाबा मंदिर, असमोली में श्री झांरखंडी महादेव शिव मंदिर, चंदौसी में मूछों वाले शिवजी का मंदिर तथा कैलादेवी में भोले बाबा मंदिर के आसपास स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article