फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   'kamal per esey baten dabain ki aapke vote ka karent itely tak jay'

'कमल पर ऐसे बटन दबाएं कि आपके वोट का करेंट इटली तक जाए'

Tue, 14 Feb 2017 02:05 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 14 Feb 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
'kamal per esey baten dabain ki aapke vote ka karent itely tak jay'
बहजोई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा को संबोधित करते हुए। साथ में मौजूद प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर सवाल खड़े करते हुए कटघरे में खड़ा किया। इशारों-इशारों में सपा, कांग्रेस और सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 15 फरवरी कोे कमल पर ऐसे बटन दबाएं कि सपा का मृत्युघंट बज जाए और आपके वोट का करेंट इटली तक जाए।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को बहजोई के ग्लास फैक्ट्री मैदान में चंदौसी प्रत्‍याशी गुलाब देवी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि पहले चरण की 73 सीटों में भाजपा 50 सीटें जीत रही है। किसी को सीएम बनाने के लिए नहीं, किसी को सीएम पद से हटाने के लिए नहीं बल्कि यूपी का भाग्य बदलने के लिए मतदान करें। इसके बाद पब्लिक से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि अखिलेश जी कहते हैं- काम बोलता है, मैं आपसे पूछता हूं कि क्या काम हुआ? चंदौसी संभल के गांव सड़क से जुड़े हैं क्या? हर गांव में बिजली है क्या। अस्पताल में दवाई मिलती है क्या? क्या गन्ना किसानों को समय पर भुगतान मिलता है क्या? इस पर पब्लिक का जवाब आया- नहीं।
विज्ञापन


इसके बाद अमित शाह बोले- बुआ और भतीजे ने पूरे प्रदेश को बर्बाद किया है। सपा बसपा के क्रम ने 15 वर्ष से प्रदेश को बर्बाद किया है फिर अखिलेश जी परसों एक सभा में पूछ रहे थे कि अच्छे दिन कब आएंगे? जवाब तो अखिलेश यादव को देना है। मैं आपको बताता हूं कि अखिलेश के राज में यूपी में क्या हुआ? सपा की गुंडा सरकार में 24 घंटे में 13 हत्याएं और 24 माताओं-बहनों के साथ बलात्कार होता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि ढाई वर्ष में मोदी सरकार ने क्या किया? पहली बात तो राहुल बाबा को समझ लेना चाहिए यह देश की संसद का चुनाव नहीं है, प्रदेश की विधानसभा का चुनाव है। राहुल ढाई साल का हिसाब मांगने से पहले 5 वर्ष की अखिलेश सरकार का हिसाब दें। कांग्रेस के राज में देश को घोटालों के अलावा कुछ नहीं मिला। जबकि हमने बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल जी आपने ऐसा प्रधानमंत्री दिया, जिसकी आवाज आपने और आपकी माता जी ने ही सुनी थी। दस साल में कांग्रेस और मनमोहन सरकार ने आकाश से लेकर पाताल तक घोटाले किए। स्पेस में टूजी घोटाला, आकाश में अगस्ता हेलीकाप्टर घोटाला, समुद्र में पनडुब्बी घोटाला, जमीन पर आदर्श सोसाइटी घोटाला किया। पाताल में कोल घोटाला किया। दस वर्ष में 12 लाख करोड़ का घोटाला करने वाली कांग्रेस के राहुल बाबा पूछते हैं कि मोदी जी ने क्या किया। मंच पर सांसद सत्यपाल सैनी, प्रदेश मंत्री मंजू दिलेर, एमएलसी भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल और संभल के प्रत्याशी डा. अरविंद गुप्ता, असमोली के नरेंद्र सिंह, सुधीर मल्होत्रा, राजेश शंकर राजू रहे।



भीड़ में उठी राममंदिर निर्माण की मांग, मॉडल लेकर पहुंचे युवा

बहजोई। जनसभा के दौरान भीड़ से राम मंदिर निर्माण की मांग उठाई गई। उत्साहित युवा राममंदिर का मॉडल लेकर पहुंच गए। जैसे ही अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू किया, वैसे ही भीड़ में से कुछ युवाओं ने फोटो कट-आउट दिखाते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने की बात कही। भीड़ में से युवा व बुजुर्ग राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए उत्साहित दिखाई दिए। चारों और नारे लगने शुरू हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने युवाओं को शांत कराया। हालांकि राम मंदिर मुद्दे पर अमित शाह ने कुछ भी नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed