{"_id":"589e1c894f1c1b7e0b37bc43","slug":"kam-bol-raha-to-kamjoron-ke-tarah-gatbandhan-kyon-kiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम बोल रहा तो कमजोरों की तरह गठबंधन क्यों किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम बोल रहा तो कमजोरों की तरह गठबंधन क्यों किया
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 11 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिददीकी
उन्होंने कहा कि जब सपा का काम बोल रहा है तो फिर उन्हें गठबंधन करने की जरूरत क्यों पड़ गई। गठबंधन कमजोर लोग करते हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि जनता हमें नकार चुकी है। स्थानीय कैबिनेट मंत्री पर लोगों को आपस में लड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार बनने के बाद जांच होगी। मंत्री को जेल भेज जाना पड़ेगा।
बसपा के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने संभल के बाबूराम कोल्ड स्टोर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में 500 से अधिक दंगे हुए है। इस दंगों में उन्हीं का खून बहाया गया जिन्होंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद भी वह कहते हैं कि हमने प्रदेश में बहुत काम कराया है। अगर उन्होंने काम कराया है तो फिर गठबंधन करने की जरूरत क्यों पड़ी। भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देख रही है। बसपा के साथ पहले से एससी वोट है।
मुस्लिमों लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप लोग और जुड़ जाइए देश के प्रधानमंत्री बोरी बिस्तर समेटकर गुजरात चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने विकास कराया अब आप संभल को ही देख लीजिए कितना विकास हुआ यहां ? आपने विकास के लिए जिन्हें मंत्री बनाया वे लोगों को आपस में लड़ाने का काम करते रहे। एक बार सरकार बनने दो जांच के बाद सलाखों के पीछे होंगे मंत्री। उन्होंने अपने भाषण में मुस्लिमों को यह बताने का प्रयास किया कि एससी वोट पहले से ही बसपा के साथ है और आप जुड़ जाओ तो दुनिया की कोई ताकत बसपा को हरा नहीं सकती। उन्होंने स्थानीय एआईएमआईएम प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के बारे में कहा-उसे जिता दिया तो वह काम क्या करेगा? क्योंकि एआईएमआईएम की न तो सरकार बन रही है और न ही वह विपक्ष में होंगे। इस मौके पर रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा के अलावा कई बसपा नेता मौजूद रहे।