फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kalkidham will be famous not only in the country but in the world: Pathak

देश ही नहीं, दुनिया में प्रसिद्ध होगा कल्किधाम : पाठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kalkidham will be famous not only in the country but in the world: Pathak
संभल। कल्किधाम भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में प्रसिद्ध होगा। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जल्द ही निर्विघ्न रूप से इसका निर्माण पूरा हो। यह बातें यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्किधाम पहुंचकर कहीं।
विज्ञापन

वह बुधवार को कल्कि जयंती के अवसर पर आयोजित श्री कल्कि जयंती महोत्सव में शामिल हुए जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर गर्भगृह में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और फिर मंदिर निर्माण के लिए शिलादान की। गर्भगृह की परिक्रमा करते हुए पाठक ने आचार्य प्रमोद कृष्णम से मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी हासिल की। इस दाैरान प्रदेश सरकार के विज्ञान प्राैद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार भी माैजूद रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे सांस्कृतिक विरासत और पुराण कहते हैं कि कलयुग में भगवान श्री हरि विष्णु का अवतार संभल में होगा। इतिहास, पुराण और शास्त्रों में इसका वर्णन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, भाजपा मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष आकाश पाल, हरिओम शर्मा, परमेश्वर लाल सैनी, दुष्यंत शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी हरमनोज दास, कल्याण देव महाराज, खिलेंद्र चाहल, पंकज चाहल, सुधीर चाहल, लवकुश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed