फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kalki mahotsav in sambhal

कोरोना से बचाव की कामना के साथ संकट मोचन महायज्ञ में दी आहुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
kalki mahotsav in sambhal
संभल के एंचोड़ा कंबोह में आयोजित महायज्ञ की मुख्य वेदी पर आहुतियां देते आचार्य प्रमोद कृष्णम। स? - फोटो : SAMBHAL
संभल। कल्कि महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को संकट मोचन महायज्ञ में कोरोना के खात्मे के लिए आहुतियां दी गईं। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तगणों ने भगवान श्री कल्कि के शीघ्र ही अवतरित होने की कामना की। कोरोना खात्मे के लिए प्रार्थना की गई। महायज्ञ में 27 नवंबर को दिन में 11 बजे पूर्णाहुति होगी।
विज्ञापन

एंचोड़ा कंबोह में आयोजित महायज्ञ की शुरूआत आचार्य केशवदेव शर्मा ने वेद मंत्रों के उच्चारण से की। सबसे पहले मां भगवती की विशेष आराधना की गई। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि जब कलयुग का अंतिम चरण समाप्त होगा तब भगवान श्री कल्कि का अवतार लेंगे।
विज्ञापन

भगवान विष्णु के दशावतार श्री कल्कि के रूप में भगवान अवतार लेंगे। ऐसा ग्रंथों में भी लिखा है। उन्होंने कहा कि भगवान कल्कि के अवतार के बाद त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां वैष्णो देवी पिंडी रूप से पदमा के रूप में प्रकट होंगी। इसलिए भगवान श्री कल्कि के साथ मां वैष्णो देवी का अटूट नाता है। इसलिए कल्कि महोत्सव में मां वैष्णो देवी की आराधना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट से विश्व को बचाने के लिए संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन किया गया है। अंत में सभी ने एक स्वर में गायत्री मंत्र का जाप किया। यज्ञ में आहुतियां दीं। इस दौरान प्रभा चौधरी, पवित्रा त्यागी, संजीव त्यागी, ओमप्रकाश शर्मा, ओमकार कटारिया, मेहंदी हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed