{"_id":"58ae8c344f1c1b0511b2306e","slug":"kal-hoga-mahajalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल लेकर आज लौटेंगे कांवडिये, कल होगा महाजलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल लेकर आज लौटेंगे कांवडिये, कल होगा महाजलाभिषेक
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों से लेकर ट्रेनों तक सभी पर कांवड़ियों का कब्जा दिखा। बड़ी संख्या में बम बम भोले के जयकारों के बीच सभी प्रमुख मार्गों पर कांवड़िये बबराला घाट/राजघाट तथा अन्य गंगातटों की ओर रवाना होते दिखे। गुरुवार को सुबह चार बजे से ही कांवड़िये शिवालयों की ओर प्रस्थान करेंगे। शुक्रवार को भगवान त्रिपुरारी का महाभिषेक किया जाएगा। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है।
चंदौसी रेलवे स्टेशन चंदौसी से बुधवार को जो भी ट्रेन गुजरी, सभी पर कांवड़ियों का कब्जा दिखा। ट्रेनों में हर कंपार्टमेंट में बाहर से ही खिड़कियों में कांवड़ों को बांधा गया था। यह कांवड़िया बबराला घाट/राजघाट की ओर रवाना हो रहे थे। रोडवेज बसों की भी कमोवेश यही स्थिति थी। सभी प्रमुख मार्गों पर बम-बम भोले करते कांवड़ियों के जत्थे गुजर रहे थे। लंबी लंबी कतारें चल रहीं थी। चंदौसी के कांवड़िये भी आज बबराला गंगा घाट के लिए रवाना हो चुके हैं।
बड़ी संख्या में अपने वाहनों से भी कांवड़ियां गंगातटों की ओर गए हैं। जिसमें डीजे की धुनों पर गूंजते शिव भजनों के बीच थिरकते हुए कांवड़िये गंगा जल लेने को बढ़ते दिखाई दिए। यह कांवड़िये गुरुवार को सुबह चार बजे से गंगाजल भरकर शिवालयों की ओर रवाना होंगे। देर रात तक सभी कांवड़िये शिवालयों में पहुंचेंगे। 24 फरवरी को सुबह चार बजे से ही भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने भी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।