फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jitendra Singh becomes BSP district president for Sambhal

Sambhal News: संभल के बसपा जिलाध्यक्ष बने जितेंद्र सिंह

Wed, 21 Oct 2026 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 21 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Singh becomes BSP district president for Sambhal
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बसपा ने मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं। बसपा ने निर्मल सिंह सागर को नया जिला अध्यक्ष बनाया है। निर्मल सिंह सागर पहले भी दो बार जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं संभल में जितेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी साैंपी गई है।
विज्ञापन

बसपा प्रमुख ने मुरादाबाद मंडल के संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत निर्मल सिंह सागर को बहुजन समाज पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें ऋषिपाल सिंह को हटाकर यह जिम्मेदारी दी गई है। यह उनकी तीसरी बार इस पद पर नियुक्ति है। निर्मल सिंह सागर ने 2006 से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें बूथ सचिव, बूथ अध्यक्ष और विधानसभा कार्यालय सचिव शामिल हैं। वह विधानसभा प्रभारी और जिला प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नगर सचिव, जिला संयोजक बीवीएफ और मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी भी संभाली है। वह जिला संयोजक भाईचारा के पद पर भी सक्रिय रहे हैं। इससे पहले भी वह 28 अक्तूबर 2017 को पहली बार, चार दिसंबर 2024 को दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए गए थे। अब मंगलवार को उन्हें फिर से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा संभल में जितेंद्र सिंह, रामपुर में गौरव चौधरी, बिजनौर में दलीप कुमार उर्फ पिंटू और अमरोहा में सोमपाल सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed