{"_id":"6ad7c30f444bcc0d19053fe3","slug":"all-india-kshatriya-mahasabha-honored-136-meritorious-students-sambhal-news-c-15-1-bly1036-1020568-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने 136 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने 136 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Wed, 21 Oct 2026 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
संभल। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित विजयदशमी उत्सव पर 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 136 छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रविजय सिंह उर्फ बेबी राजा, विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रभारी चंद्रमोहन सिंह राघव तथा उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने विजयदशमी के पावन अवसर पर ट्यूलिप स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक तैयारी, मेहनत और लगन के बारे में विस्तार से बताया। मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान ने कहा कि दशहरा पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। तभी विजयदशमी पर्व की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी। अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर विजयवीर सिंह चौहान और संचालन नितिन कुमार सिंह व मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संयोजक विक्रम सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इनकी रही भागीदारी
भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, अध्यक्ष बहजोई नगर पालिका राज शंकर, राजू, सफाई कर्मचारी आयोग की पूर्व सदस्य मंजू दिलेर, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, डॉ. विशाल चौहान, दिनेश ठाकुर, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मनोज कठेरिया, नरेश राजा, मुकेश राठौर, सुक्लेश कुमार सिंह, रवि तोमर, विनय कुमार राठौर, पुनीत ठाकुर, दीपक ठाकुर, महेश पाल सिंह राघव, दिनेश पाल सिंह, सुशील कुमार सिंह, महासचिव रविंद्र सिंह, नानक चंद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दृगपाल सिंह, विद्युत चौहान, नकुल प्रताप सिंह, विनोद सिंह, तेजेंद्र सिंह, भुजवीर सिंह, भुवनेश राघव, नागेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अशोक सिंह और पावन राघव आदि मौजूद रहे।