फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tableaux were the center of attraction in the Shri Ram wedding procession.

Sambhal News: श्रीराम बरात में आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

Wed, 21 Oct 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 21 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tableaux were the center of attraction in the Shri Ram wedding procession.
चंदौसी में बीएम क्लब की ओर से आयोजित राम बरात में शामिल मां काली की झांकी - संवाद - फोटो : Archive
चंदौसी (संभल)। बीएम क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को बड़ा महादेव से श्रीराम बरात निकाली गई। राम बरात में रावण के पुतले के अलावा बाबा खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने नृत्य से सभी का मनमोह लिया। राम बरात मुख्य बाजारों से होकर वापस बड़ा महादेव पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां पर रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन




श्रीराम बरात का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। बरात में सबसे आगे रावण के पुतले की झांकी चल रही थी। इसके पीछे मां काली की झांकी, खाटू श्याम जी का सिंहासन, भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी, माता वैष्णो देवी की झांकी, महाकाली का अखाड़ा और राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकार शामिल रहे। सबसे आखिर में राम दरबार की झांकी रही। मुख्य रथ के आगे लोग नतमस्तक करते हुए निकल रहे थे। बरात में डीजे और बैंड की धुनों पर युवा जमकर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

जगह-जगह लोगों ने मां काली के स्वरूप के सामने गोले कटवाकर उनका आशीर्वाद लिया। श्रीराम बरात को देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। बड़ा महादेव से शुरू हुई राम बरात घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी, ब्रह्म बाजार और फड़याई बाजार से होते हुए पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंची। यहां श्रीराम के जयकारों के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी। इस अवसर पर प्रमोद कुमार गुप्ता, अमित उर्फ मोनू, नितिन राघव, तरुण नीरज, रामा सक्सेना, शुभम कुक्कू शर्मा, मेघल गुप्ता, अमित गुप्ता, पंकज भोली, अमित बंसल, उत्सव, दक्ष और मयंक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed