फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jile me 29 pratashiyon ne perche liye vapas, 72 chunav me

जिलेे में 29 प्रत्याशियों ने पर्चे लिए वापस, 72 चुनाव मैदान में

Tue, 14 Nov 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 14 Nov 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
jile me 29 pratashiyon ne perche liye vapas, 72 chunav me
संभल में तहसील कार्यालय पर आरओ के समक्ष नाम वापस लेते प्रत्याशी।
स्थानीय निकाय निर्वाचन-2017 की नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को अध्यक्ष पद के 29 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। जिससे अब जिले की सभी आठ स्थानीय निकायों में 101 में अब सिर्फ 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में वार्ड-सदस्य पदों पर भी नाम वापसी की गई है।
विज्ञापन


सभी प्रत्याशियों को मंगलवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चंदौसी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें सोमवार को संगीता ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। इससे पहले संगीता ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था लेकिन बाद उनका टिकट बदलकर रेवाराम को दे दिया गया था। अब यहां भाजपा से इंदू रानी, सपा से रेवाराम, बसपा से रामरूप रूपी, कांग्रेस से बलवीर सिंह व निर्दलीय मीना मैदान में हैं। नरौली से अध्यक्ष पद पर कुल बारह नामांकन थे, जिसमें माजिद, अनीस, विनीता सिंह, बिट्टन मलिक, यादवेंद्र ने पर्चा वापस ले लिया। जिससे अब यहां सात प्रत्याशी बसपा से आबिद, सपा से शाइस्ता परवीन, भाजपा से नक्षत्रपाल सिंह, निर्दलीय कुंवर राघवेंद्र सिंह, रईस अहमद, फिरोज खां, वीरेंद्र मैदान में हैं। बहजोई में अध्यक्ष पद पर आरिफ के पर्चा वापस लेने के बाद अब कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा से राजेश शंगकर राजू, सपा से राहुल, बसपा से रमेशचंद्र बादशाह, कांग्रेस से मुनेंद्र सिंह व निदलीय नईमुद्दीन, गोपाल बाबू, मुकेश कुमार, सर्वेश देवी, बसंत व अतुल कुमार मैदान में हैं।गुन्नौर के अध्यक्ष पद के लिए शकीला बेगम, नीलम अग्रवाल, मुमताज अख्तर ने नाम वापस ले लिया, अब यहां भाजपा से मेघा अग्रवाल, सपा से जीनत कौसर, बसपा से शैला तबस्सुम, कांग्रेस से शहनाज फातिमा मैदान में हैं।बबराला से अध्यक्ष पद के लिए 16में से सीमा देवी,कौसर जहां, दीपिका, सुनीता, ने नापल वापस ले लिया।
विज्ञापन


जिससे अब यहां भाजपा से लता कुमारी, सपा से नीलम देवी, बसपा से नूर जहां, आप से मधुबाला व निर्दलीय शीला देवी, मालती देवी, प्रियंका गुप्ता, पूनम कुमार, रीता, सुषमा, रेखा शर्मा, मनीशा वार्ष्णेय आदि 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। गवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 14में से तरुण कुमार, राजकुमारी, चंद्रशेखर, रजनीश, दीपक कुमार अग्रवाल, मांडवी सिंह ने नाम वापस ले लिया। जिससे अब यहां भाजपा से अखिलेश कुमार अग्रवाल, सपा से अनीता सिंह, कांग्रेस से अकबर अली, बसपा से योगेश्वर, निर्दलीय राजू, ऋषिपाल, बिरमा देवी, मनोज कुमार आदि मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed