{"_id":"591216774f1c1b38548530cb","slug":"je-xen-beaten-by-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग टीम को किया कैद, जेई-एक्सईएन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग टीम को किया कैद, जेई-एक्सईएन को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 10 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पिटाई के बाद निशान दिखाते जेई नरेश कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले में इन दिनों नौकरशाही अराजकतत्वों के निशाने पर है। सोमवार को अवैध पार्किंग पर टोकने पर एएसपी पंकज कुमार पांडेय की सरकारी गाड़ी पर कैंटर(ट्रक) चढ़ाने की कोशिश को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि, अगले ही दिन मिठौली गांव में बिजली विभाग की टीम की पिटाई कर दी गई।
जेई को ज्यादा चोट आई है, इनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। वहीं अधिशासी अभियंता और अन्य विद्युतकर्मियों से भी धक्कामुक्की-हाथापाई हुई है।
संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के मिठौली गांव में बिजली चोरी के एक केस में टीम री-चेकिंग के लिए गई थी। टीम में परीक्षण डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गई थी। एक्सईएन टेस्ट राजेश कुमार का कहना है कि मिठौली में रणवीर सिंह के घेर में मार्च 2017 में चोरी पकड़ी गई थी।
इसकी एफआईआर तभी दर्ज कराई गई थी, लेकिन नामजद रणवीर ने अधीक्षण अभियंता से शिकायत की कि, उनके यहां चोरी नहीं हो रही थी। इस पर एसई मनोज कुमार अग्रवाल ने री-चेकिंग के आदेश दिए। इसीसिलसिले में यहां पहुंचे थे। जेई नरेश कुमार ने बताया कि दोपहर 1.45 बजे टीम मौके पर पहुंची तो पहले उसे चेकिंग से रोका गया लेकिन टीम घेर में घुस गई।
विज्ञापन
आरोप है कि, इस पर रणवीर ने अपने करीबियों को बुला लिया और घेर का गेट बंद कर दिया। इसके बाद टीम को धकियाया गया और जेई-एक्सईएन को लाठी-डंडों से पीटा गया। एसडीओ देहात सुशील कुमार, लाइनमैन रफी और लाइनमैन वसीम ने किसी तरह से अधिकारियों को बचाया।
जेई को काफी चोट आई हैं। उनका मेडिकल कराया गया है। घटना की एफआईआर नखासा थाने में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि जेई नरेश कुमार ने रनवीर सिंह, धीर सिंह, रंजीत के खिलाफ एफआईआर कराई है।