{"_id":"6750bbfce48d3551e10f9637","slug":"jcb-roared-on-encroachment-14-shops-demolished-sambhal-news-c-204-1-chn1003-115671-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, 14 दुकानें ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, 14 दुकानें ध्वस्त
Thu, 05 Dec 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद गेट पर अतिक्रमण की जद में आईं पालिका की 14 दुकानों को बुधवार को टीम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। जिसके बाद कार्रवाई और नुकसान के डर लोगों ने अतिक्रमण को स्वयं ही तोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि लोगों ने प्रशासन पर भेदभाव का भी आरोप लगाया है। चंदौसी में नगर पालिका परिषद ने आठ नवंबर से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान संभल में बवाल होने पर कुछ दिन के लिए रोक दिया था। अभियान के दौरान फव्वारा चौक, मुंसिफ रोड, सुभाष रोड, मालगोदाम रोड, बदायूं चुंकी, तहसील चौराहे से नाले और सड़कों से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवाया जा चुका है। सामने आया कि पालिका ने शहर में तमाम स्थानों पर नाले पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया।
इन दुकानों को मोटी रकम लेकर आवंटित किया गया। साथ ही वर्षों से इनका किराया वसूला जा रहा है। इसके बाद से पालिका स्वयं अपनी दुकानों को ध्वस्त कर रही है। इसमें सबसे ज्यादा परेशान, इन दुकानों में सालों से रोजगार कर रहे दुकानदाराें को आई है। दुकानें टूटने से उनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। अतिक्रमण की जद मेें आई पालिका की दर्जनों दुकान अभी तक ध्वस्त हो चुकी हैं।
डिप्टी कलक्टर विनय मिश्रा के प्रयागराज मेले ड्यूटी जाने के बाद 24 नवंबर को अभियान रोका गया था। जिसे मंगलवार से ईओ कृष्ण कुमार की अगुवाई में दोबारा से शुरू कर दिया। बुधवार को फव्वारा चौक से मुरादाबाद गेट की ओर जाने वाले रास्ते की 14 दुकानें ध्वस्त की गई। यह दुकानें पालिका ने नाले पर अवैध निर्माण कर बनाई थी। इसके अलावा संभल गेट पर प्रशासन की कार्रवाई की डर से लोग स्वयं ही अपने घरों की सीढ़ी, स्लैब आदि तोड़ते नजर आए।