फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Javed Habib initially claimed he had no connection with the company, but is now ready to return the money.

UP: 200 पीड़ित..पांच से सात करोड़ की ठगी, 32 केस के बाद जावेद हबीब पैसा लाैटाने को तैयार, वकील ने दिलाया भरोसा

Sat, 25 Oct 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 25 Oct 2025 01:51 AM IST
सार

निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में 32 केस और पुलिस की लगातार कार्रवाई होने के बाद हेयर ड्रेसर जावेद हबीब पीड़ितों को पैसा देने के लिए तैयार है। पांच से सात करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े इस मामले में रायसत्ती थाने में मुकदमे दर्ज हैं। दो साल पहले जावेद हबीब और उनके बेटे अनोस की मौजूदगी में हुए सेमिनार के बाद लोगों ने निवेश किया था।  

विज्ञापन
Javed Habib initially claimed he had no connection with the company, but is now ready to return the money.
संभल पुलिस को जावेद हबीब की तलाश - फोटो : संवाद

विस्तार

मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब की कंपनी फॉलिकल ग्लोबल में निवेश करने वाले लोगों के रुपये मिलेंगे। यह भरोसा जावेद हबीब के अधिवक्ता पवन कुमार ने कुछ पीड़ितों को दिया है। कुछ लोगों के नाम भी लिए हैं। अब सवाल उठता है कि पीड़ितों की संख्या 200 से ज्यादा है और पांच से सात करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा मामला है तो कुछ ही लोगों के नाम क्यों लिए गए।

विज्ञापन


लोगों ने भी पुलिस से यही सवाल करना शुरू कर दिया है। जिन लोगों ने रायसत्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है वह अब पुलिस से जानकारी करने में लगे हैं। दरअसल संभल और उसके आसपास के गांवों के 200 से ज्यादा लोगों ने फॉलिकल ग्लोबल कंपनी में कॉइन में निवेश किया था।
विज्ञापन


इस निवेश से पहले एक सेमिनार किया गया था। जिसमें जावेद हबीब और उसके बेटे अनोस हबीब भी मौजूद रहे थे। इस सेमिनार में बताया गया था कि कंपनी वेलनेस इंडस्ट्री को डिजिटाइज कर रही है। जमीन, हेल्थ और ब्यूटी बिजनेस में निवेश करेगी। इसका जो मुनाफा मिलेगा वह निवेशकों तक पहुंचेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस झांसे में आकर लोग निवेश करने लगे। जब दो वर्ष बाद भी निवेश की गई राशि नहीं मिली और न मुनाफा मिला तो लोगों को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद रायसत्ती थाने में 32 मुकदमे दर्ज किए गए। शुरुआती कार्रवाई में जावेद हबीब के अधिवक्ता ने कहा था कि कंपनी ने कोई संबंध नहीं है।


अब कार्रवाई आगे बढ़ी तो लोगों को रुपये लौटाने का प्रयास शुरू किया है। पीड़ितों का कहना है कि अधिवक्ता ने कुछ लोगों से ही रकम वापस करने का वादा किया है। रायसत्ती थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी से संपर्क किया गया होगा तो सीधे किया गया होगा। हम दर्ज मुकदमों में जांच कर रहे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed