{"_id":"65761b0ec9308074f50acccb","slug":"javed-ghani-of-jammu-and-kashmir-defeated-sumit-of-aligarh-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-5715-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जम्मू-कश्मीर के जावेद गनी ने अलीगढ़ के सुमित को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जम्मू-कश्मीर के जावेद गनी ने अलीगढ़ के सुमित को दी मात
Mon, 11 Dec 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। सिरसी में सय्यद जमालुद्दीन उर्स दादा मखदूम के उर्स में रविवार को चौथे दिन के राष्ट्रीय दंगल में कुश्ती पहलवानों ने दमखम दिखाया। जम्मू कश्मीर के जावेद गनी पहलवान ने अलीगढ़ के सुमित को पटकनी दी।
रविवार को डॉ. मोहम्मद उजैर व मेला प्रबंधक हसन आरिफ ने पहलवानों से परिचय लेकर दंगल की शुरूआत कराई। पहली कुश्ती दिल्ली के पहलवान नदीम उर्फ बिच्छू व बनारस के विक्रम पहलवान के बीच हुई। दस मिनट के निर्धारित समय की इस कुश्ती में बिच्छू ने पांच मिनट में ही विक्रम को पटकनी दे दी। दूसरी कुश्ती कलियर शरीफ के मनसब और बरेली के अर्जुन पहलवान के बीच हुई। इसमें मनसब ने मुकाबला जीता। तीसरी कुश्ती दिल्ली के पहलवान बिच्छू और भरतपुर के पहलवान अज्जू के बीच हुई। इसमें बिच्छू ने पटकनी दी। चौथी कुश्ती जम्मू कश्मीर के पहलवान जावेद गनी और अलीगढ़ के पहलवान सुमित के बीच हुई। इसमें जावेद गनी ने दांव लगाते हुए सुमित को चित कर दिया। राष्ट्रीय दंगल 16 दिसंबर तक चलेगा। कमेंट्री अकबर पहलवान ने की। इस दौरान चौधरी सामिन, शबी अब्बास, हाजी तसद्दुक अंसारी, हिलाल नकवी आदि रहे।