फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jama Masjid will remain under surveillance, extra security during Friday prayers

Sambhal News: जामा मस्जिद पर बनी रहेगी चौकसी, जुमा नमाज के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Jama Masjid will remain under surveillance, extra security during Friday prayers
संभल। चंदौसी कोर्ट में नमाज पर रोक लगाने की याचिका दाखिल होने के बाद संभल शहर और जामा मस्जिद के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है। गार्द के अलावा अतिरिक्त फोर्स लगा है। सत्यव्रत पुलिस चौकी से भी निगरानी की जा रही है। याचिकाकर्ता ने नमाज पर रोक लगाने की मांग की है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान शहर और जामा मस्जिद के आसपास एहतियाती तौर पर सुरक्षा बढ़ी रहती है, लेकिन अब याचिका दाखिल हुई है तो निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इस बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इसमें उपद्रवियों ने तोड़फोड़, फायरिंग, आगजनी की थी। इस मामले में पुलिस ने 12 मुकदमे दर्ज किए थे। जिसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क और जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट भी आरोपी बनाए गए। इस मामले में 96 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें एक ही युवक की जमानत हुई है और रिहाई भी हो सकी है। बवाल के बाद से ही जामा मस्जिद पर एहतियाती तौर पर चौकसी बनी रहती है। जुमे की नमाज के दौरान यह चौकसी बढ़ जाती है।
विज्ञापन



0000000000
जामा मस्जिद को लेकर अदालत में कब क्या हुआ
19 नवंबर 2024- हिंदू पक्ष ने चंदौसी कोर्ट में दावा किया, सर्वे के लिए अनुमति मिली और 19 नवंबर को सर्वे भी किया गया।

24 नवंबर- दोबारा सर्वे करने के लिए टीम जामा मस्जिद पहुंची, इसी दौरान बवाल हो गया था।

2 जनवरी 2025- सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की।

3 जनवरी- जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने सुप्रीम में सर्वे पर रोक लगाने की याचिका दायर की।

8 जनवरी- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने निचली के आदेश पर रोक लगाई

19 मई- हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की सर्वे पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी थी।
3 जुलाई- चंदौसी स्थित कोर्ट में नमाज पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई हुई।

0000000000000
शहर में पूरी तरह से शांति है। कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed