{"_id":"5be1f910bdec2269625f66b5","slug":"jam-due-to-e-rikshow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शों की वजह से बाजारों में रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शों की वजह से बाजारों में रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में मंगलवार को लटकाकर सवारी ले जाते डग्गामार वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। पुलिस की नोइंट्री पर ई-रिक्शा चालक भारी पड़ गए। खरीदारों की वजह से बाजारों में भीड़ चल रही है। उसी में ई-रिक्शे भी घुस रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। हालांकि नोइंट्री लगाई गई है। इसका भी कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दिवाली पर बाजार में भारी भीड़ को देखते हुए शहर में ई-रिक्शों और बड़े वाहनों के लिए नोइंट्री लागू की लेकिन बाजार के अंदर इन्हें रोकने या बाजार से बाहर करने की कोई व्यवस्था नहीं की। परिणाम यह रहा कि सुबह से ही पुलिस कर्मियों ने सात प्वाइंट पर ई-रिक्शों को रोका तो ई-रिक्शा संचालकों ने बाजार में घुसने के लिए गलियों का सहारा लिया। शाम को बाजार जैसे ठहर गया। उधर, रोडवेज ने कई रूटों पर बसें बढ़ाई हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जाने के लिए लोगों को डग्गामार वाहनों का ही सहारा लेना पड़ रहा है। दूरदराज से दीपावली मनाने आए लोगों को रोडवेज डिपो और स्टेशन से अपने घर जाने के लिए साधन नहीं मिले। इससे उनको डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वाहन संचालकों ने भी मनमाना किराया वसूल किया। लोगों को वाहनों की छत और लटक कर सफर करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन