{"_id":"5769946f4f1c1bb571b4830d","slug":"jal-bharav-cabinet-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव पर भड़की भीड़ ने मंत्री की गाड़ी घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव पर भड़की भीड़ ने मंत्री की गाड़ी घेरी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झझरान मोहल्ले में जलभराव की समस्या से आक्रोशित नागरिकों का मंगलवार को शाम गुस्सा भड़क गया। नागरिकों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद की सरकारी गाड़ी घेर ली।
जिस वक्त मंत्री की गाड़ी घेरी गई उस वक्त वह मोहल्ले में ही एक व्यक्ति के घर रोजा इफ्तार कर रहे थे। रोजा इफ्तार के बाद जब मंत्री ने अपने स्टाफ से कहा कि गाड़ी लेकर आ जाएं तब उन्हें पता लगा कि गाड़ी को लोगों ने घेर लिया। वह मौके पर पहुंचे लोगों की समस्या सुनी और मौका मुआयना किया। इसके बाद लोगों ने गाड़ी छोड़ी और मंत्री अपने निवास की ओर पहुंचे।
सरायतरीन के झझरान मोहल्ले में कब्रिस्तान है। थोड़ी सी बारिश में ही यहां जलराव हो जाता है क्योंकि जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। लोग जिलाधिकारी से लेकर नगर पालिकाध्यक्ष तक शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को कैबिनेटमंत्री की गाड़ी को मोहल्ले में खड़े देखा। इसके बाद लोग एकत्र हो गए और उन्होंने गाड़ी को घेर लिया।
विज्ञापन
मंत्री के स्टाफ ने मंत्री को गाड़ी घेरे जाने की जानकारी दी। इस पर कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंचे। मंत्री ने लोगों से बातचीत की। उन्हें समस्या के समाधान का भरोसा दिया। तब कहीं जाकर लोग हटे।