फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jai Shri Ram's cheers echoed as soon as he was born

जन्म लेते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

नगर पालिका मैदान में आयोजित श्री रामलीला मंचन में श्रीराम जन्मोत्सव की लीला का सुंदर मंचन हुआ। इस दौरान प्रवीण रस्तोगी, आशुतोष रस्तोगी, शिल्पी गुप्ता, पूनम शुक्ला, संजय कुमार गुप्ता पोली, लक्षित सिंघल, अनुराग गुप्ता, राहुल शर्मा, कमलकांत तिवारी, शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे। यहां हेमंत कुमार, सुनील कुमार, दीपक, दिवाकर, अंकुर, योगेंद्र, योगेश, हितेंद्र, विजय आदि मौजूद रहे।कस्बा गवां में आयोजित श्री रामलीला मंचन के पांचवें दिन कलाकारों ने धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया।

विज्ञापन
Jai Shri Ram's cheers echoed as soon as he was born
Jai Shri Ram's cheers echoed as soon as he was born - फोटो : SAMBHAL

विस्तार

जन्म लेते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन

नगर पालिका मैदान में किया जा रहा है श्रीरामलीला का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल/गवां। नगर पालिका मैदान में आयोजित श्री रामलीला मंचन में श्रीराम जन्मोत्सव की लीला का सुंदर मंचन हुआ। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मंचन देखने पहुंचे। श्रीराम के जन्म लेते ही परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
मंगलवार को मंचन में दर्शाया गया कि संतान न होने से परेशान राजा दशरथ अपने गुरु वशिष्ठ जी के पास पहुंचे। गुरु वशिष्ठ ने राजा को प्रसाद देते हुए कहा कि यह प्रसाद रानियों को बराबर हिस्से में बांट देना। कुछ दिन बाद राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों ने जन्म लिया। चारों ओर बधाई गूंजने लगीं। घर-घर मंगलगीत बजने लगे। गुरु वशिष्ठ ने चारों पुत्रों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न रखा। इस प्रसंग में दशरथ का पाठ शीशपाल सिंह ने किया। इस दौरान प्रवीण रस्तोगी, आशुतोष रस्तोगी, शिल्पी गुप्ता, पूनम शुक्ला, संजय कुमार गुप्ता पोली, लक्षित सिंघल, अनुराग गुप्ता, राहुल शर्मा, कमलकांत तिवारी, शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं हयातनगर में भी श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन किया गया। यहां हेमंत कुमार, सुनील कुमार, दीपक, दिवाकर, अंकुर, योगेंद्र, योगेश, हितेंद्र, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा गवां में आयोजित श्री रामलीला मंचन के पांचवें दिन कलाकारों ने धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया। यहां मुकेश कुशवाहा, तीव्र प्रकाश, चंद्रपाल सैनी, अमरीश आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed