फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   It is necessary to upload the maintenance of cattle on the cow shelter portal on time.

Sambhal News: गोवंश के भरण पोषण को समय से गो आश्रय पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to upload the maintenance of cattle on the cow shelter portal on time.
बहजोई(संभल)। जिले में संचालित गो आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण के लिए फंड रिक्वेस्ट प्रत्येक माह 21 से अगले माह की 20 तारीख तक ग्राम पंचायत सचिव की ओर से गो आश्रय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। वहीं, बीडीओ व वीओ के संयुक्त हस्ताक्षर समेत मांग पत्र की हार्ड कॉपी माह की 30 तारीख तक जिला स्तरीय कार्यालय में भेजना जरूरी है।
विज्ञापन

डीआईओ बृजेश कुमार के मुताबिक गोवंश संरक्षण के लिए प्रमुख सचिव की ओर से की गई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि ग्राम पंचायत सचिव की ओर से गो आश्रय पोर्टल पर गो आश्रय की इंवेंट्री रोजाना अपडेट की जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत लाभार्थियों को सुपुर्द किए गए गोवंश के भरण पोषण के लिए दी जाने वाली धनराशि की फंड रिक्वेस्ट नियमित रूप से प्रत्येक माह की 30 तारीख तक अपलोड कर दी जाए। इसके अलावा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में सड़कों व खेतों में विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश को विशेष संरक्षण अभियान चलाकर गो आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए।
विज्ञापन

----
15 दिसंबर से चलाया जाए विशेष सुपुर्दगी अभियान
बहजोई। डीआईओ बृजेश कुमार के मुताबिक वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमुख सचिव ने कहा कि पोषण मिशन व मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 15 से 31 दिसंबर तक विशेष सुपुर्दगी अभियान चलाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----

विकास भवन स्तर पर स्थापित किया जाए कंट्रोल कमांड सेंटर

बहजोई। डीआईओ बृजेश कुमार के मुताबिक वीडियो कांफ्रेंसिंग करते हुए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से कहा कि एसएफसी पूलिंग सीएसआर या डीएमएफ मद से जिले के प्रत्येक आश्रय स्थलों पर डोम सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की जाए। साथ ही, विकास भवन स्तर पर एक माह में कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed