फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Issue of stray animals raised in BKU Tikait meeting

Sambhal News: भाकियू टिकैत की बैठक में उठा छुट्टा पशुओं का मुद्दा

Tue, 30 Jan 2024 04:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 30 Jan 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Issue of stray animals raised in BKU Tikait meeting
धनारी (संभल)। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों की ओर से एक बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें किसान छुट्टा पशुओं के मुद्दे पर गरजे।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत ने बताया कि मौजूद समय में किसान छुट्टा पशुओं की वजह से सबसे ज्यादा परेशान है। सर्दी में किसान रातों में जागकर अपने खेतों की रखवाली कर रहा है। इसके बावजूद भी छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। साथ ही अन्नदाता कहे जाने वाले किसान को समय पर समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसलिए मजबूरी में किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर है। कार्यक्रम में सुमित राघव को संगठन का न्याय पंचायत अध्यक्ष धनारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर मुकेश यादव, केपी यादव, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र, सोनू, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed