फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Investigation into fraud in 32 Gram Panchayats in limbo

Sambhal News: 32 ग्राम पंचायतों में हुई घपलेबाजी की जांच को आंच अधर में

Wed, 19 Jun 2024 06:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 19 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation into fraud in 32 Gram Panchayats in limbo
संभल। जिले की 32 ग्राम पंचायतों पर घपलेबाजी का आरोप है। इन ग्राम पंचायतों की जांच भी शुरू हो गई है लेकिन जांच अभी अंजाम तक नहीं पहुंची है। लाखों रुपये के गबन का आरोप शिकायतकर्ताओं ने लगाया था। इसके बाद जांच हुई जो कहीं आरोप पाए गए तो कहीं दस्तावेज नहीं मिलने के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। जिलाधिकारी ने अप्रैल में इन ग्राम पंचायतों की जांच के लिए फिर से समिति का गठन करने का आदेश किया। इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की अध्यक्षता में समिति गठित तो हो गईं लेकिन जांच पूरी नहीं हो पा रही है।घपलेबाजी की शिकायत जिन ग्राम पंचायतों की हैं इसमें वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2023 तक के मामले हैं। इसमें कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां ग्राम प्रधान भी दूसरा चुन गया है लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी है। यदि शासकीय धन का दुरूपयोग पाया जाता है तो यह धनराशि कई करोड़ रुपये निकलने का अनुमान है। इसमें सड़क निर्माण से लेकर शौचालय, सार्वजनिक शौचालय, नाली निर्माण, पंचायत भवन निर्माण व अन्य कई विकास कार्याें में घपलेबाजी के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों की होनी है जांच
भवानीपुर, गनूपुरा, शाहपुर डसर, खानपुर सराय उर्फ आलमपुर, कुरकावली, मुडैना, मोहम्मदपुर कढेरा, गरवारा, रूस्तमगढ़ उगिया, असालतपुर जारई, बहलोलपुर, गुरगांव, कैल, रामपुर यारपुर, जमालपुर डांडा, मोहम्मदपुर काशी, केसरपुर, बंदरई कमालगढ़, जुनावई, कीरतपुर, औरंगपुर सिलेटा, नगलिया भूड़, नंदपुर, परियावली, साकिन शोभापुर मुंजब्ता, सौंधन मोहम्मदपुर, देवापुर, नारंगपुर, अकबरपुर, बमनपुरी, एतकादपुर भटपुरा, लहरारतु,
विज्ञापन

00000000000
कोट
जिन ग्राम पंचायतों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। वहां की जांच चल रही है।
जांच अधिकारियों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उपेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed