{"_id":"68337572cccc444cc7062d5f","slug":"inverters-batteries-and-equipment-of-many-houses-were-damaged-due-to-lightning-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120324-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली गिरने से कई मकानों के इन्वर्टर, बैटरी व उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली गिरने से कई मकानों के इन्वर्टर, बैटरी व उपकरण फुंके
विज्ञापन
बबराला(संभल)। रविवार सुबह चार बजे बबराला चौकी क्षेत्र के गांव बाघऊ में बिजली गिरने से पांच घरों में इन्वर्टर की बैटरी फट तो कुछ में इलेक्टि्रक उपकरण फुंक गए। वहीं कई घर की बिजली लाइन खराब होने से आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
भुवनेश शर्मा पुत्र शांति स्वरूप ने बताया कि रविवार रविवार सुबह चार बजे करीब तेज बारिश हो रही थी। उसी समय तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। बिजली गिरने से घर में रखे इन्वर्टर की बैटरी फुंक गई। गनीमत रही कि जब बिजली गिरी तो एक परिवार इन्वर्टर से कुछ दूरी पर वह अपने परिवार के साथ सोया था। धमाका होने से उनका परिवार सहम गया। भुवनेश शर्मा ने बताया कि इस घटना में उनका करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं पड़ोस के ही रहने वाले मोहित सक्सेना ने बताया कि बिजली गिरने से घर में रखा इन्वर्टर व कुछ इलेक्ट्रिक सामान खराब हुआ है। जिसमे दस हजार का नुकसान हुआ है। वहीं प्रेमपाल कुशवाह ने बताया कि उनका एक इन्वर्टर व एक पंखा खराब हुआ है। विपिन वर्मा ने बताया कि उसका और पड़ोसी अजीम का भी इन्वर्टर खराब हुआ है। जिसमें दोनों लोगों का दस हजार का नुकसान हुआ है।