फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Inspector and constable suspended for looting fertilizer from warehouse

Sambhal: वेयर हाउस से खाद लूट में दरोगा और सिपाही निलंबित, नकाबपोश बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम

Wed, 20 Dec 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Wed, 20 Dec 2023 01:51 AM IST
सार

कोकावास पुल के नजदीक निजी वेयर हाउस के चौकीदार रामरतन और गार्ड नेत्रपाल ने पुलिस को बताया था कि नकाबपोश बदमाश खाद के 534 बोरे लूटे गए हैं। एसपी ने इस मामले में दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है। जांच में लूट की घटना गलत पाई गई है।

विज्ञापन
Sambhal: Inspector and constable suspended for looting fertilizer from warehouse
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव असलतपुर जारई में शनिवार की रात हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने कोतवाली में तैनात दरोगा धनवीर सिंह और कांस्टेबल विकास कुमार को निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिखा है।

विज्ञापन


कोकावास पुल के नजदीक निजी वेयर हाउस के चौकीदार रामरतन और गार्ड नेत्रपाल ने बताया था कि नकाबपोश बदमाशों द्वारा बंधकर बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें एनपीके खाद के 534 बोरे लूटे गए हैं। यह वेयरहाउस चंदौसी के सुभाष रोड निवासी विजय जैन का है।
विज्ञापन


जिसको बदायूं के व्यापारी शलभ गुप्ता ने किराए पर लिया हुआ है। इस वेयर हाउस में फुटकर दुकानदारों को बेचने के लिए एनपीके खाद और कीटनाशक दवाइयां रखी जाती हैं। शनिवार की रात करीब 12 बजे 10- 15 नकाबपोश बदमाश ट्रक लेकर आए और गांव असलतपुर जारई गांव निवासी चौकीदार रामरतन और कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर निवासी गार्ड नेत्रपाल को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घटना को अंजाम दिया। यह घटना जहां हुई थी। वहां दरोगा, सिपाही और होमगार्ड की ड्यूटी लगी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्यटी में लापरवाही मानते हुए जिम्मेदारी तय की है। इसी क्रम में निलंबित किया है। बताया कि घटना में छानबीन करने पर पता चला है कि लूट नहीं हुई थी।


चौकीदार और गार्ड किसी दूसरे स्थान पर सोए हुए थे। उन्होंने वेयर हाउस मालिक के डर से लूट होने की जानकारी दी थी। इस घटना में छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed