{"_id":"5eff868c8ebc3e4320275ff3","slug":"innocent-died-due-to-car-lock-sambhal-news-mbd3545864196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार अचानक हुई लॉक, दम घुटने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार अचानक हुई लॉक, दम घुटने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
संभल/मढ़न। खेलते-खेलते मासूम घर से करीब दस मीटर दूर खाली प्लाट में खड़ी चाचा की इनोवा कार में चला गया। कार लॉक होने के कारण मासूम की दम घुटने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी तब मिली जब वे मासूम को तलाश रहे थे। यह घटना असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में शुक्रवार को दोपहर हुई।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी इब्ने हसन के पांच वर्षीय बेटा नबी हसन शुक्रवार को शाम 4 बजे घर के बाहर खड़ी कार में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पिता ने बताया कि उनका बेटा दोपहर को 1 बजे खेलते समय घर से बाहर निकल गया था। किसी तरह कार में जाकर बैठ गया और कार अंदर से बंद कर ली। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। जब दोपहर को 3 बजे तक नहीं लौटा तो मासूम बालक की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। करीब 4 बजे उनके चचेरे भाई शाहरुख ने उनके बेटे की तलाश में कार लेकर जाने के लिए जैसे ही कार स्टार्ट की तो कार की पिछली सीट पर उनके बेटे को बेसुध हालत में देखा। आनन-फानन में मुुरादाबाद के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। पिता ने बताया कि उनके बेटे की मौत गर्मी के मौसम में दम घुटने से हो गई। क्योंकि कार खुले मैदान में खड़ी हुई थी। उसके आसपास कोई नहीं था। कार लाक होने के कारण मासूम से खुल नहीं सकी और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इब्ने हसन ने बताया कि चार बेटे व दो बेटियों में पांचवें नंबर का था। मां नाजमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद मासूम बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।