{"_id":"5a400cb34f1c1b74698c3ce1","slug":"innocence-death-due-to-hot-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म पानी भरे भगौने में गिरकर झुलसी मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म पानी भरे भगौने में गिरकर झुलसी मासूम की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र में गर्म पानी भरे भगौने में गिरने से पांच दिन पहले झुलसी मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को दफन करने की तैयारी चल रही थी।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी अय्यूब की बेटी शिफा (8 वर्ष) 15 दिन पहले अपने मामा साईब निवासी गांव मिठौली मिलक के घर आई थी। पांच दिन पहले घर के लोगों के नहाने के लिए पानी गर्म किया गया था। पानी भगौने में रखा था। इस बीच सिफा नहाने के लिए पानी लेने जा रही थी कि ठोकर लगने पर भगौने में गिर गई थी।
गर्म पानी से सिफा बुरी तरह झुलस गई थी। परिवार के लोगों ने आनन फानन में शिफा को सिरसी के निजी अस्पताल ले जाकर उपचार शुरू कराया था। शिफा के परिजन भी यहां पहुंच गए थे। रविवार को सुबह 9 बजे शिफा की घर पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ साईब के घर पहुंची। महिलाओं की आंखों के आंसू नहीं रुक रहे थे। बाद में परिजनों ने शव को दफन करने की तैयारी शुरू कर दी।