फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Indefinite picketing of outgoing councilors continues, ADM said complaint has been resolved

Sambhal News: निवर्तमान सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, एडीएम बोले शिकायत का हो चुका है निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Indefinite picketing of outgoing councilors continues, ADM said complaint has been resolved
संभल। नगर पालिका परिषद परिसर में चल रहे निवर्तमान सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। निवर्तमान सभासदों के धरने को 11 दिन बीत गए हैं। अपर जिलाधिकारी का कहना है कि जो शिकायती पत्र निवर्तमान सभासदों ने जिलाधिकारी को दिया था। उसका निस्तारण हो चुका है। अब मांग क्या है इसकी जानकारी नहीं।
विज्ञापन

निवर्तमान सभासदों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते समय नगर पालिका के एक कर्मचारी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद अन्य अधिकारियों पर भी आरोप लगाए गए। अब निवर्तमान सभासद विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग पर अड़े हैं। इस भ्रष्टाचार में शामिल कर्मचारियों व अधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि निवर्तमान सभासदों ने 20 फरवरी को एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को दिया था। जिसमें एक कर्मचारी को पटल से हटाने की मांग की थी। जिसमें बोर्ड के प्रस्ताव का हवाला भी दिया गया था।
विज्ञापन

उस मांग का संज्ञान लेते हुए कर्मचारी को पटल से हटा दिया गया था। अब निवर्तमान सभासद धरने पर बैठे हैं लेकिन उनकी समस्या क्या है इसके लिए वह लिखित में कुछ दे नहीं रहे हैं। एसडीएम सुनील कुमार भी धरनास्थल पर गए थे। उन्हें भी लिखित में नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed