फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   incrochment of govt field

साहब को नहीं दिखते सरकारी जमीनों पर कब्जे

Thu, 27 Apr 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 27 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
incrochment of govt field
मसवासी के बिजारखाता में सूखा पड़ा जंगिया वाला तालाब।
सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और सरकार के नुमाइंदे देख नहीं पा रहे। एसडीएम कार्यालय के पास तालाब की जमीन पर ही वर्कशॉप चलाई जा रही है तो मिलक सिरसी में ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जा है। यह हाल एक दो जगहों का नहीं है, जिलेभर में ये नजारे आम हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगाें की लालच की भेंट सरकारी जमीनें चढ़ रही हैं और पुलिस प्रशासन को कोई फर्क ही नहीं है। हाल यह है कि, तालाबों को कब्जामुक्त कराने के कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं कराया जा रहा है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि, अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


संभल में एसडीएम कार्यालय के पास सड़क के किनारे तालाब की जमीन पर एक वर्कशॉप अरसे से संचालित की जा रही है। अधिकारियों और नेताओं की गाड़ियां यहां पर ही ठीक होती हैं। जब योगी सरकार आई तो शिकायत के बाद मौजूदा एसडीएम ने तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन अधिकारी गए और कुछ देर के लिए अतिक्रमण हटा दिया गया लेकिन उसके अगले ही दिन से कब्जा फिर हो गया। मौके पर गाड़ियां ठीक की जा रहीं हैं। वर्कशाप संचालित है। वहीं राजस्वकर्मी कागजों पर अतिक्रमण हटा चुके हैं। इसी तरह मिलक सिरसी गांव में ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे बरकरार हैं। 


गांव के प्रधान आले हसन नवंबर 2016 से अवैध कब्जे की शिकायत कर रहे हैं लेकिन एक राजस्वकर्मी की वजह से अवैध कब्जे हटाए नहीं जा रहे हैं। आले हसन कहते हैं कि जब ग्राम प्रधान की सुनवाई नहीं तो आम आदमी का क्या हाल होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed