{"_id":"6240be111fab08541d11c13a","slug":"increase-in-the-number-of-skin-patients-as-the-temperature-rises-chandausi-news-mbd4228274105","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान बढ़ते ही त्वचा रोगियों की संख्या में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान बढ़ते ही त्वचा रोगियों की संख्या में इजाफा
विज्ञापन
चंदौसी। होली के बाद चंदौसी में त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया है। रोजाना पहुंचने वाले पांच सौ से अधिक मरीजों में ढाई सौ से अधिक मरीज त्वचा संबंधी उपचार के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं।
होली के बाद तापमान में वृद्धि हुई है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होने से मौसमी बीमारियों में इजाफा हुआ है तो होली में केमिकल युक्त रंगों का जमकर प्रयोग किए जाने से 50 फीसदी मरीज त्वचा संबंधी रोगों के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डा. हरवेंद्र सिंह के अनुसार सीएचसी पर बीते एक सप्ताह से यहां पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 500 से अधिक बनी हुई है। इसमें ढाई से तीन मरीज त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित हैं। शनिवार को उपचार के लिए पहुंचे 525 मरीजों में से 275 त्वचा रोग संबंधित रहे। सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक मरीज लगातार पहुंचते रहे। चिकित्सकों को दिखाने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। शनिवार को चार चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि होली के बाद से तापमान में विभिन्न दिनों में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि हुई है जबकि रात का न्यूनतम तापमान औसतन 20 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान अधिक होने और रात के तापमान में गिरावट आने से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा लगभग बढ़ी है। सामान्य दिनों में दो से ढाई सौ मरीज पहुंचते रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को खानपान में सावधानी बरतने और दवाइयों के नियमित सेवन से काफी हद तक बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।
यह बरतें सावधानियां
- घर व आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- प्रतिदिन स्नान करने के बाद रोज कपड़े बदलें।
- बाहर का भोजन खाने से बचें।
- मौसम को देखते हुए घर का बना हल्का भोजन करें।
- स्वच्छ पेयजल का हमेशा प्रयोग करें।
गर्मी का मौसम शुरू होने पर त्वचा संबंधी रोग फैलने शुरू हो जाते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। चिकित्सक द्वारा दी गई दवाइयों सेवन करें। साथ ही साफ-सफाई तथा बाहर के भोजन से बचें।
विज्ञापन
डॉ. हरवेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी चंदौसी।