फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   inamurhaman samet 8 namjad 200 agyat per report

इनामुर्रहमान समेत आठ नामजद 200 अज्ञात पर रिपोर्ट

Fri, 25 Nov 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 25 Nov 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
inamurhaman samet 8 namjad 200 agyat per report
पुल‌िस
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी है। एक आरोपी को बवाल के समय ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसका गुरुवार को चालान किया गया। चौधरीसराय क्षेत्र पुलिस की छावनी बना हुआ है। पुलिस और पीएसी मुस्तैद है। एसपी ने भी मौके पर हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन


अजमेर शरीफ से लौट रहे कुंदरकी निवासी कई जायरीन का बुधवार को रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद हुई मारपीट से आक्रोशित संभल के लोगों ने बुधवार को चौधरी सराय में जाम लगाने के बाद शाम को सात से रात दस बजे तक बवाल किया था। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस छोड़ने के साथ फायरिंग की थी। आधे घंटे तक चले बवाल में सीओ समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने कोतवाल सुरेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर आठ लोगों को नामजद करते हुए 150-200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि सरायतरीन के मंगलपुरा निवासी सिराजपुत्र मोहम्मद इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। 
विज्ञापन


आरोपी घर छोड़कर भागे ः संभल। पुलिस टीमों ने बुधवार को रात और गुरुवार को सुबह आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। बवाल में शामिल लोग घर छोड़कर कर भाग गए। पुलिस ने बुधवार को बवाल के बाद चौधरी सराय, मोहल्ला नाला, कोट गर्बी में सुरक्षा व्यवस्था के एहतियाती इंतजाम किए हैं। इन मोहल्लों में पुुलिस ने तीन-चार गाड़ियां घूम रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमालपुर के 50 ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 
संभल। जायरीन की ओर से संभल कोतवाली संभल में कमालपुर गांव के 50 ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें किसी का नाम नहीं खोला गया है लेकिन बलवा, लूट और मारपीट करने का आरोप है। इसके वादी कुंदरकी के हाथीपुर गांव निवासी जायरीन तजम्मुल हैं। इनकी ओर से कहा गया गया है कि 23 नवंबर को शाम 5.30 बजे के करीब जब उनका कंटेनर अजमेरशरीफ की जियारत करके लौट रहा था।

कमालपुर गांव में सड़क के किनारे बोरिंग हो रही थी। इसी बोरिंग के पास उनके कंटेनर को रोका गया। शीशा तोड़ा गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। लूटपाट की गई। उनके आरोप के मुताबिक दाढ़ी भी नोची गई। महिलाओँ से अभद्रता भी की गई। तजम्मुल के मुताबिक उन्हें जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया था। पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

रजपुरा थाने में जायरीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, चार नामजद
रजपुरा/गवां(संभल)। रजपुरा थाने में चार लोगों नामजद करते हुए कुल आठ जायरीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट कमालपुर निवासी भगवान सिंह ने दर्ज कराई है। भगवान सिंह पुत्र बुलाकी ने कंटेनर चालक व जायरीनों पर उन्हें, मूर्ति देवी और बेटे मनोज को पीटने का आरोप लगाते हुए कुंदरकी क्षेत्र के हाथीपुर निवासी शकील पुत्र नौशे , तजम्मुल पुत्र रहीश, गुफरान पुत्र अबरार, मन्नान पुत्र साबिर व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।   थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।


यह लोग हुए हैं नामजद 
संभल। पुलिस की ओर से दर्ज रिपोर्ट में मुस्लिम किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इनामुर्रहमान खां निवासी मियां सराय, चौधरी मुशीर खां पुत्र शेर अली निवासी चौधरी सराय, शानू पुत्र अनवार निवासी चौधरी सराय, बबलू उर्फ गटुआ कुरैशी निवासी मोहल्ला नाला, मोहम्मद सिराज पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी मंगलपुरा तकिया सरायतरीन, वसीम पुत्र समी हसन निवासी मोहल्ला बदायू दरबाजा, मोहम्मद असद पुत्र शादाब खां निवासी मोहल्ला दबायू दरबाजा, अहसान पुत्र इसाद हुसैन निवासी हिंदूपुरा खेड़ा को नामजद किया गया है। इसके अलावा 150-200 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है जिनके नाम विवेचना के दौरान खोले जाएंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed