{"_id":"6b0734c3632782e1e907099c","slug":"allegation-of-using-old-wires-in-new-power-line-sambhal-news-c-204-1-chn1003-135001-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नई बिजली लाइन में पुराने तार लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नई बिजली लाइन में पुराने तार लगाने का आरोप
Thu, 26 Nov 2026 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। तहसील चंदौसी के सहसपुर उपखंड में दारनी बिजलीघर से मुड़िया खेड़ा गांव तक नई विद्युत लाइन बन रही है। इसमें ठेकेदार पर पुराने तार लगाने का आरोप लगा है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। भाजपा नेता की शिकायत के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया है।
दारनी से स्योंडारा तक सड़क चौड़ीकरण के कारण विद्युत लाइन हटाई जा रही है। इसी के तहत दारनी से मुड़िया खेड़ा और बिचैटा काजी तक नई लाइन बिछाई जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार ने नए तारों के बजाय पुरानी लाइन से उतारे गए जर्जर तारों का उपयोग किया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुमित कुमार सिंह ने मौके पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, पर ठेकेदार पुराने तार डालकर विभाग को चूना लगा रहा है। इससे आए दिन फाल्ट होंगे और ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि पुराने तार डालने की जानकारी मिली है। उन्होंने शटडाउन रोकने और पुराने तारों को हटवाकर नए तार डलवाने का आश्वासन दिया। ठेकेदार को भी चेतावनी दी गई है। एसडीओ सहसपुर राम मनोहर यादव ने कहा कि नई लाइन पर नए तार ही डाले जाएंगे। विभाग के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की और काम में पारदर्शिता तथा नियमित जांच की मांग की है।