फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In Ramadan, one gets 70 times the reward for a good deed: Kamal Mian

रमजान में एक नेकी का 70 गुना मिलता है सवाब : कमाल मियां

Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
In Ramadan, one gets 70 times the reward for a good deed: Kamal Mian
चंदौसी/जनेटा।
विज्ञापन

रमजान का पवित्र महीना रुखसत होने वाला है। इन दिनों मुस्लिम समुदाय रमजान की इबादत में व्यस्त हैं। हर छोटा बड़ा रमजान में रोजा नमाज तिलावत और इबादत में लगा हुआ है। रोजा अल्लाह को अत्यधिक पसंद है। अल्लाह रमजान में एक नेकी के बदले में सत्तर नेकियों के बराबर सवाब अता फरमाता है।
चंदौसी के गांव जनेटा शरीफ निवासी जुलूसे मोहम्मदी कमेटी के अध्यक्ष हजरत सैय्यद कमाल मियां मौअज्जमी नौशाही ने रमजान के महत्व के हवाले से बताया कि हदीस में अल्लाह के रसूल ने रमजान की बहुत फजीलत बताई है। कयामत के दिन जब हिसाब किताब लिया जाएगा तो रोजा अल्लाह से की मगफिरत के लिए सिफारिश करेगा। रोजा खास अल्लाह के लिए है। अल्लाह कयामत के दिन तमाम रोजेदारों को रोजे की इबादत का बदला खुद अता करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में गरीब, कमजोर, बेसहारा और यतीमों का खास खयाल रखना चाहिए। अल्लाह के रसूल ने गरीबों की मदद करने की खास नसीहत फरमाई है। गरीब लोगों की हर प्रकार से दिल खोलकर मदद करनी चाहिए। दूसरों की मदद करने में इस बात का भी खास तौर पर खयाल रखें कि उन लोगों के आत्मसम्मान को चोट न पहुंचे। खामोशी के साथ बिना किसी दिखावे के लोगों की मदद करनी चाहिए। लोगों को चाहिए की अल्लाह की राह में खूब दिल खोल कर खर्च करें। जहां तक हो सके गरीब और कमजोर लोगों की अधिक से अधिक मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद की तैयारियों को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
चंदौसी। रमजानुल मुबारक के महीने के रोजे अब लगभग पूरे होने वाले हैं। ईद में सिर्फ दो दिन शेष हैं। शनिवार को रमजान के 28 रोजे पूरे हो गए। अगर रविवार को ईद का चांद दिखाई दे जाता है तो सोमवार को ईद उल फितर के त्योहार के मनाए जाने की भी संभावना है।

अगर रविवार को चांद नहीं दिखाई दिया तो ईद का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के रोजों की इबादत के साथ ही ईद की तैयारियों में भी जुट गए हैं। ईद की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। घरों की साफ सफाई के साथ ही बाजारों में ईद की खरीदारी बढ़ गई है। बच्चों के कपड़े जूते और जरूरी सामान की जमकर खरीदारी हो रही है। अधिकतर लोग शाम को रमजान की इफ्तार के बाद ईद की खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। चंदौसी में देर रात तक मुस्लिम समाज के लोग बाजारों में ईद की खरीदारी कर रहे हैं। उधर जनेटा में भी घरों की साफ सफाई के साथ ही तमाम लोग ईद को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं। हर तरफ इबादत के साथ ही ईद की तैयारियों को लेकर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article