फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In Chandausi Idgah will be at 7 and in Sambhal at 9 o'clock

चंदौसी ईदगाह में 7 तो संभल में 9 बजे होगी नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
In Chandausi Idgah will be at 7 and in Sambhal at 9 o'clock
ईद की नमाज चंदौसी ईदगाह में सुबह 7 बजे तो संभल ईदगाह में सुबह 9 बजे अदा की जाएगी। चांद का दीदार होने पर लोग एक-दूसरे को मुबारक बाद देते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को 30वां रोजा खोलने के बाद रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद ईद के चांद का दीदार करने के लिए लोगों में एक अजीब तरह की खुशी और जोश का माहौल दिखाई दिया। हर शख्स ईद के चांद के नजारे के लिए बेताब नजर आ रहा था। ईद की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। फोर्स को सभी ईदगाह और जामा मस्जिद पर तैनात किया जाएगा। आला अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेंगे। जिले में दो स्थानों पर रूट डायवर्जन भी किया गया है। जिससे नमाज के समय कहीं कोई जाम की स्थिति न बन सके। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि सभी ईदगाह और मस्जिद पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। रात के समय पुलिस की टीमें भ्रमण पर रहेंगी। बताया कि चंदौसी में परशुराम जयंती है तो उसके लिए अलग से पुलिस की ड्यूटी लगाई है। पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed